ताज़ा पॉलिटिक्स स्पेशल

 पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नाम पर किया जाए नागरिक अस्पताल का नामकरण :

गुरुग्राम, गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल का नामकरण उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के रक्षामंत्री रहे स्व. मुलायम सिंह यादव के नाम पर करने की मांग को लेकर वीरवार को समस्त यादव समाज द्वारा गुरुग्राम के जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव को मांगपत्र सौंपा गया। समाजसेवी सूबे सिंह बोहरा ने कहा कि उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह ने अपने जीवनकाल में गरीब, पिछड़े, कमजोर, मजदूर, किसान, दबे, कुचले लोगों की आवाज बनकर हमेशा उनको अधिकार हक दिलाया है। मुलायम सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे, तभी उनका नाम धरतीपुत्र पड़ा। उन्होंने पूरी लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह देश के रक्षा मंत्री रहे और उन्होंने भारत को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया। उन्होंने रक्षामंत्री रहतेे हुए वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को शहीदों का दर्जा दिलवाया और वीरगति को प्राप्त सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनकी जन्मभूमि तक पहुंचाने का कार्य उन्होंने ही शुरु कराया था। जनता हमेशा उनके विचार सुनने के लिए उत्सुक रहती थी और उनकी सभाओं में जनसैलाब उमड़ता था। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में स्वयं को स्थापित किया। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सिपाही थे। जमीन से जुड़े नेता के रूप में जनता ने उनके कार्यों को खूब सराहा। वह जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने कहा कि करीब 50 वर्षों से अधिक समय तक वह भारतीय राजनीति में सक्रिय भूूमिका निभाते रहे। उत्तरप्रदेश के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर चौधरी जितेंद्र बाल, रोहताश डागर, विनोद नंबरदार, रणजीत नंबरदार रजोकरी, सुरेंद्र यादव दिल्ली, सुरेंद यादव वजीराबाद, कालू नंबरदार वजीराबाद, अशोक नंबरदार कन्हई, श्योचंद सरपंच, नरेश पौमी, बीनू वजीराबाद, धर्मवीर डागर, राजेश यादव, अरुण यादव, महेश मुकद्दम आदि मौजूद रहे।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like