ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

हुड्डा के नेतृत्व में ‘विपक्ष आपके समक्ष’, व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जुड़ रहा है हर वर्ग : सुल्तान जडौला

कैथल,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीयाध्यक्ष राहुल गांधी जमीन से जुड़े हुए राजनेता हैं, जो जनता से सीधे संवाद में विश्वास रखते हैं और सोनीपत में अचानक किसानों के बीच पहुंच गए। राहुल गांधी किसानों की समस्याओं को जानते और समझते हैं, इसलिए कांग्रेस लगातार किसानहित में नीतिगत फैसले ले रही है। राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस समूचे देश व प्रदेश में मजबूत व सशक्त हो रही है। जडौला हलके के गांव में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर एक भेंटवार्ता में बातचीत करते हुए सुल्तान जडौला ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा एवं कांगे्रस प्रदेशाध्य रदेशाध्यक्ष उदय भान के कुशल नेतृत्व में हरियाणा भर में कांग्रेस लगातार ‘विपक्ष आपके समक्ष’, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और जन मिलन समारोह के जरिए जनता के बीच पहुंच रही है। सभी कार्यक्रम ऐतिहासिक साबित हो रहे है और लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है।
उन्होंने मौजूदा प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, खिलाड़ी हर वर्ग गठबंधन सरकार से परेशान है और निजात पाना चाहते हैं। प्रदेश में स्वार्थ के आधार पर बने गठबंधन की
सरकार चल रही है। कानून व्यवस्था बदहाल है, लोग परेशान हैं मगर कोई सुनने वाला नहीं है। सुल्तान जडौला ने आरोप लगाया कि मौजूदा गठबंधन सरकार के शासनकाल में हरियाणा में आज भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में एक के बाद
एक घोटाले सामने आ रहे हैं। भाजपा को सत्ता से बाहर कर देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना सके। उन्होंने दावा किया कि देश व प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और तीसरी बार हुड्डा के सिर मुख्यमंत्री पद का ताज सजेगा। इस मौके पर उनके साथ भारी संख्या में ग्रामीण व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

You may also like