ताज़ा स्पेशल

सार्वजनिक शौचालय अपनी दुर्दशा पर बहा रहे आंसू।

तावडू, शहर में विभिन्न स्थानों पर बने सार्वजनिक शौचालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। आमजन तो असुविधा का शिकार हो रहा है, वहीं तहसील प्रांगण में बना सार्वजनिक शौचालय कई वर्षों से बुरी हालत में है। जिसे लेकर तहसील प्रशासन कई बार उच्च अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत करा चुका है। लेकिन प्रशासन जान कर अंजान बना है। शहर में लगभग 20 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं। जो लगभग सभी सार्वजनिक शौचालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। शहर के पटौदी रोड, सोहना रोड, रेवाडी रोड, बाईपास, नूंह रोड आदि पर प्रशासन ने सार्वजनिक शौचालय बनाए हुए हैं। लेकिन इनकी साफ सफाई न होने के कारण इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। शहर के पटौदी चौक पर पुलिस चौकी के बराबर में बना सार्वजनिक शौचालय पुलिस कर्मियों के लिए सिरदर्द बना है। पुलिस जवान वहां डयूटी तक नहीं दे पा रहे हैं। क्योंकि शौचालय से निकलने वाली दुर्गंध उन्हें दूर-दूर तक खडा नहीं होने देती। ऐसा ही हाल लगभग सभी शौचालयों का हो चुका है। वहीं तहसील प्रांगण में बने सार्वजनिक शौचालय की दुर्दशा इस हालत में है कि प्रशासन ने महिला शौचालय को तो ताला ही लगा रखा है। पुरूष शौचालय में दुर्गंध के चलते कोई जाना ही नहीं चाहता और मौका देखकर लोग इधर-उधर लघुशंका के लिए बैठ जाते हैं। जिससे हालत खराब हो रही है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है। इस बारे में नायब तहसीलदार रणवीर सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से कई बार तहसीलदार मैडम ने उच्चअधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन इस समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।

1 Comment
  1. CasibomDem 2 days ago

    casibom guncel: casibom guncel – casibom
    casibom guncel giris adresi

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like