ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बोधराज सीकरी कोदी शुभकामनाएं:

गुरुग्राम। सदैव सकारात्मक सोच के साथ जनसेवा के कार्यों में आगे रहने वाले और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी पंजाबी बिरादरी महासंगठन के प्रधान व
हरियाणा राज्य सीएसआर ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन बोधराज सीकरी का जन्मदिन शहर की 18 से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने धूमधाम से मनाया। जहां
योग शिविरों का आयोजन किया गया, वहीं विशाल भण्डारे, हवन-यज्ञ, गौसेवा आदि धार्मिक अनुष्ठान किए गए और शहरवासियों ने बोधराज सीकरी की दीर्घायु
की कामना करते हुए बधाई संदेश भी दिए। यह क्रम पूरे दिन चलता रहा। सैक्टर 7 एक्सटेंशन स्थित जीएवी स्कूल में योग गुरू व योगा अभ्यर्थियों द्वारा
स्वागत किया गया और वहीं पर आर्यसमाज द्वारा यज्ञ किया गया। सनातन धर्म सभा कृष्णा मंदिर 4/8 मरला में कार्तिक मास के सैकड़ों साधकों द्वारा
अभिनंदन किया गया। तदोपरांत प्राचीन सिद्ध पीठ गोपीनाथ मंदिर, अर्जुन नगर में मंत्रोचारण से उनका स्वागत किया गया। अर्थ सेवियर फाउंडेशन बंधवाड़ी
में सीकरी अन्न एवं राशन की भेंट की। गौशाला कामधेनू पालम विहार में गऊओं के लिए दान दिया। डॉ. त्रिलोक आहूजा के नेत्र चिकित्सालय भी पहुंचे। माता
चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन किये। न्यू कालोनी के श्याम मंदिर, गीता भवन, सुशांत लोक, चोटी पंचायत न्यू कालोनी में भण्डारा किया गया। हनुमान मंदिर
गली नंबर-3 मदनपुरी, डेरेवाल भवन, दुर्गा मंदिर मदनपुरी, स्वामी गंगा गिरी कुटिया बसई रोड, बालाजी मंदिर शिवाजी नगर जोरदार स्वागत किया गया।
बोधराज सीकरी ने देवता माताजी से आशीर्वाद लेकर सभी के मंगलमय होने की कामना की। गलेरिया मार्किट में ऑटो रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारियों एवं
सदस्यों ने हृदय की गहराई से अभिनन्दन किया। इस मौके पर प्रमोद सलूजा, धर्मेन्द्र बजाज, रमेश कामरा, गजेन्द्र गोसाई, अनिल यादव, ओपी कालरा, राज
कुमार कथूरिया, नरेंद्र कथूरिया, हरीश वर्मा, राजेश वर्मा, नरेश अरोड़ा, गौरी शंकर शामिल थे। बोधराज सीकरी कहा कि वह शहरवासियों के प्रेम के आगे
नतमस्तक हैं। उनका प्रयास रहेगा कि वह समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहें। उनका जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित है और रहेगा। उन्होंने कहा कि
हम सब समाज के लिए कुछ ना कुछ अच्छ कार्य करें, यही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। अपने लिए सभी जीते हैं, दूसरों के लिए जीना ही अध्यात्मिक दृष्टि
से सर्वोपरि माना गया है। तेरा तुझको अर्पण की भावना से हमें काम करना चाहिए। सदैव उस परमात्मा का शुक्राना करें, जिसने हमें कुछ देने के लायक
बनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी बिरादरी महा संगठन सर्व समाज की सेवा के लिए कम समय में बहुत आगे बढ़ा है।  मात्र नौ महीने में हमने 52
सामाजिक प्रोजेक्ट किये है। संगठन से जुड़े हर व्यक्ति ने सदा तन-मन-धन से काम किया है। चाहे कोरोना जांच हो, टीकाकरण हो, गरीबों के लिए कपड़े
हों या भोजन की व्यवस्था। महा संगठन ने पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया है। इस मौके पर बीडी पाहुजा, डा. अशोक तनेजा, सुरेन्द्र खुल्लर, धर्म
सागर, पीएन मोंगिया, सोहन लाल गोगिया, प्यारे लाल वर्मा, लक्ष्मण पाहुजा, डीएन क्वात्रा, चन्द्रभान नागपाल, एमके कुमार, रमेश कुमार, ओम कथूरिया,
प्रमोद सलूजा, यदुवंश चुघ, रमेश चुटानी, अनिल कुमार, राम किशन गाँधी, धर्मेन्द्र बजाज, केके गोस्वामी, राज कुमार कथूरिया, मुकेश नांगिया, राम
लाल ग्रोवर, सुभाष डुडेजा, अश्वनी वर्मा, संजय टंडन, सुभाष नागपाल, गौरी शंकर, अशोक आहूजा, रमेश कामरा, जीएन. गोसाई, जय दयाल, हेमन्त मोंगिया,
विष्णु खन्ना, नरिंदर कथूरिया, दिलीप लूथरा, सुभाष गाबा, सतीश आहूजा, यशपाल ग्रोवर, संदीप मेहता, सतपाल नासा, विकास आर्या, नितिन मलिक, मुनीश
खुल्लर, अशोक गेरा, एचएल मिगलानी, नरेश गुरेजा, किशोरी लाल डुडेजा, सुभाष ग्रोवर, तिलक मेहता, पवन पाहुजा, वेद आर्य, श्रवण आहूजा, विजय बटला,
अर्जुन नासा, देवराज आहूजा, सतीश वर्मा, ओपी कालरा, अर्जुन देव, उमेश ग्रोवर, हितेश कपूर, दीपक वर्मा, राजीव छाबड़ा, सुरेश सीकरी,ज्योत्सना
बजाज, शशि बजाज, आशारानी, एकता कामरा, निशी मोंगिया, निधि, अंजू मुंजाल, आशा बजाज, सुमन, मीनाक्षी मुंजाल, रीटा, रचना, कांता मेहता, सुधा, डॉ.
वीना, लीना सेतिया, नीरू पाहवा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति गिरिराज ढींगरा,
यशपाल बत्रा, कन्हैया लाल आर्य, राजेश सूटा, पीके दत्ता, आरसी जुनेजा,सुभाष खरबंदा, रमेश तनेजा, विजय दीवान, दिनेश नागपाल आदि ने शुभकामनाएं दी।

1 Comment
  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like