ताज़ा मनोरंजन लाइफस्टाइल

विपिन के गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

गुरुग्राम। प्रदेश के युवा कलाकार देश-प्रदेश में गुडग़ांव का नाम रोशन करते रहे हैं। गुडग़ांव के ही युवा कलाकार विपिन का गाना इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, बड़ी संख्या में उनके गीत पर्चे को सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। यह गीत विपिन ने स्वयं लिखा व गाया है तथा अभिनय भी किया है। इससे पूर्व वह हरियाणवी बोली में कई गीत बना चुके हैं, जिनकी काफी सराहना की गई है। विपिन ने बताया कि उसके गाने का म्यूजिक नवी ब्लैक बीट ने तैयार किया है। एचआर स्टूडियो वह संगीता सिंगल ने प्रड्यूस किया है। 7 जनवरी को यह गाना सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था और अब तक 2 लाख से अधिक लोगों ने तो यूट्यूब पर ही देख लिया है। उसकी एक्टिंग और गाने की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणवी बोली हमारी अपनी है। इसमें गाने लिखना उनके लिए गर्व की बात है। आज हरियाणा में हर क्षेत्र में कलाकार उभर रहे हैं। इसलिए उभरते हरियाणवी कलाकारों का सम्मान और समर्थन पूरे हरियाणा को करना चाहिए, जिससे स्थानीय कलाकारों का उत्साह बढ़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like