ताज़ा पॉलिटिक्स

मानेसर को उप मंडल का दर्जा दिए जाने पर भाजपा नेताओं की सराहना के प्रयासों की सराहना :

गुरुग्राम, प्रदेश सरकार ने मानेसर नगर निगम को उप मंडल का दर्जा देकर क्षेत्रवासियों को एक सौगात दी है। जिसके बाद मानेसर क्षेत्रवासियों में काफी खुशी का माहौल है, वहीं भाजपा नेता भी सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। भाजपा सह मीडिया प्रभारी जयवीर राघव, भाजपा सुशासन विभाग के जिला संयोजक दीपक यादव, भाजपा दयानंद मंडल के महामंत्री व सैक्टर 9 अशोक विहार फेस 3 आरडब्ल्यूए के प्रधान सुरेश तंवर, भाजपा सरस्वती मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय राव, प्रेम नगर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष मुनीष यादव, नवीन मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष दुष्यंत सैनी का कहना है कि भाजपा सरकार द्वारा गुरुग्राम जिले में लगातार विकास कार्य व जरुरत के हिसाब से सभी तरह के सरकारी व्यवस्थाएं स्थापित करने का कार्य गुरुग्राम में किया जा रहा है। जिस प्रकार से मानेसर में विकास हुआ है और उद्योग तथा सैक्टर एवं रिहायसी सोसायटियों का हुजूम उमड़ा तो उसको देखते हुए शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए पहले तो नगर निगम मानेसर स्थापित किया गया, जिसके लिए वह प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। किए गए वायदों को न केवल पूरा किया, बल्कि जनता की हर सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like