पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

पीएम मोदी का रेवाड़ी दौरा, हरियाणा को 9750 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम मोदी ने हरियाणा को लेकर बड़ा ऐलान किया है रेवाड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को 9,750 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं की सौगात दी है। जिसमें रेल, पर्यटन, शहरी परिवहन और स्वास्थ्य के क्षेत्र से संबंधित विकास योजनाएं समाहित हैं। जनता को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अबकी बार NDA 400 पार का नारा दिया।

पीएम मोदी का रेवाड़ी से रिश्ता पुराना

पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा “रेवाड़ी से मेरा रिश्ता अलग ही रहा है। मैं जानता हूं कि रेवाड़ी के लोग मोदी को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। अभी मेरे मित्र राव इंद्रजीत और सीएम मनोहर लाल ने जैसे कहा कि जब बीजेपी ने मुझे पीएम पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। तो पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में ही था। आपके आशीर्वाद से ही भारत आर्थिक शक्ति में 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंचा। अब मुझे तीसरे टर्म में आपका आशीर्वाद चाहिए ताकि भारत को पांचवी से तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा जा सके।

कांग्रेस का रिकॉर्ड घोटालों का रहा

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड सबसे बड़े घोटाले का है। कांग्रेस का रिकॉर्ड सेना और सैनिक को हमेशा कमजोर रखने का है। कांग्रेस के नेता वही है नीयत वही है। कांग्रेस सोचती है कि सत्ता में रहना उसका जन्मसिद्ध अधिकार है। इसलिए जब से गरीब का बेटा पीएम बना है तब से कांग्रेस उसके खिलाफ लगातार साजिश रच रही है। जिसके पास जनता का आशीर्वाद होता है, माताएं बहनें साथ होती है तो साजिश उसका कुछ नहीं कर सकती।

आर्टिकल-370 से NDA 400 पार का नारा

पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग राम राज्य को काल्पनिक बताते थे। जो नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने वे भी अब जय श्री राम कहने लगे हैं। कांग्रेस में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर रोड़े अटकाए थे। लेकिन, कांग्रेस के लाख कोशिश के बावजूद आर्टिकल 370 इतिहास के पन्ने में कहीं खो गया है। आज जम्मू कश्मीर के लोगों को उनका हक मिलने लगा हैं। इसलिए जनता ने अब एक फैसला लिया है कि जिसने आर्टिकल-370 हटाया उस बीजेपी का टीका 370 से होगा और NDA 400 पार करना है।

वन रैंक वन पेंशन को लेकर कांग्रेस ने बरती कोताही

वन रैंक वन पेंशन को लेकर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा “सैनिकों के वन रैंक वन पेंशन के लेकर कांग्रेस ने काफी कोताही बरती। वन रैंक वन पेंशन को लेकर कांग्रेस के पास बजट ही नहीं रहता था। आज वन रैंक वन पेंशन से किसानों में खुशी है। कांग्रेस के रवैये के चलते आज धरातल में है। कांग्रेस अपने इतिहास के सबसे दैवीय दौर से गुजर रही है। कांग्रेस के नेता एक-एक करके जा रहे हैं। आज स्थिति यह है कि कांग्रेस के पास अपने एक कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। यह वजह है कि प्रदेश में जहां कहीं भी कांग्रेस की सरकार है वह भी नहीं चल रही है। हिमाचल में कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं।

You may also like