ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

MP के डिंडौरी में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 14 की मौत, 20 से अधिक घायल

मध्यप्रदेश के डिंडौरी से इस वक्त की बड़ी जानकारी सामने आ रही जहां पिकअप वाहन के पलट जाने से दर्दनाक हादसा हो गया है। भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी हैं। हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी एरिया के अंर्तगत बड़झर के घाट में हुआ है। जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाहन में करीब 35 लोग सवार थे। हादसा गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के मध्य हुआ। मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। सभी की उम्र 16 से 60 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार लोग गोद भराई फंक्शन में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

सीएम यादव ने हादसे को लेकर दुख जताया

डिंडौरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के इलाज कराने के निर्देश देने के साथ ही हादसे में हताहत हुए लोगों को मुआवजे के तौर पर 4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

You may also like