पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

Maldives की राजनीति में उठा पठक, राष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से मालदीव की रातों की नींद उड़ गई है। स्थिति यहां तक आ गई है कि मोहम्मद मुइज्जू को राष्ट्रपति पद से हटाया जा सकता है, पद से हटाए जाने की पहल संसदीय अल्पसंख्यक नेता अली अजीम ने की है। उन्होंने मालदीव के नेताओं से भी अपील करते हुए कहा कि मुइज्जू को कुर्सी से बेदखल करने में सहयोग करें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है।

मालदीव टूरिज्म एसोसिएशन ने कही यह बात

BoycottMaldives एक्स पर ट्रेंड होने के बाद से मालदीव में मानो भूचाल आ गया। बता दें कि मालदीव की टूरिज्म एसोसिएशन ने भी अपने मंत्रियों के बयान की जमकर आलोचना की है। मालदीव टूरिज्म एसोसिएशन ने कहा कि भारत हमारा सहयोगी देश है। इतिहास में कभी भी मालदीव पर संकट के बादल छाएं है तब भारत ने ही हमारी हरसंभव सहायता की है। मालदीव के लिए भारत सबसे बड़े बाजारों में से एक है।

कहां है लक्षद्वीप

लक्षद्वीप भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। 1956 में इसे UT बनाया गया था, जहां कुल 36 द्वीप, 12 एटोल और 3 चट्टानें हैं। हालांकि, इनमें से 10 द्वीप पर आबादी है। वर्तमान में लक्षद्वीप मुस्लिम बहुल राज्य है। यहां मुस्लिम आबादी 96% है। 2022 की जनगणना के अनुसार, मालदीव की जनसख्या 5 लाख 15 हजार 132 है। यह एशिया का दूसरा सबसे कम आबादी वाला देश है ।

क्या है मालदीव के साथ विवाद

बता दें कि मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थीं। PM मोदी ने गत 4 जनवरी को अपने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। इन तस्वीरों को देखकर यूजर्स ने कमेंट किया कि अब भारतीयों को मालदीव नहीं, लक्षद्वीप जाना चाहिए। वह मलदीव जैसा ही खूबसूरत हैं।

मरियम शिउना ने किए आपत्तिजनक ट्वीट

प्रधानमंत्री ने भी अपनी पोस्ट में भारतीयों से लक्षद्वीप जाने की अपील की थी। इस पोस्ट को पढ़कर, तस्वीरें देखकर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने आपत्तिजनक ट्वीट किए। शिउना ने इजराइल को जोड़ते हुए PM मोदी को टारगेट किया। उन्होंने लक्षद्वीप का भी मजाक उड़ाया। मालदीव के नेता मालशा शरीफ़ और महज़ूम माजिद ने भी ट्वीट किए। इस पर भारत ने नाराजगी जताई। कुछ सख्त कदम भी उठाए। विवाद होते देख मालदीव सरकार ने मंत्री शिउना को निलंबित कर दिया, लेकिन विवाद नहीं सुलझा।

You may also like