ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

Himachal Pradesh: शिमला में लैंडस्लाइड, 2 मजदूरों की मौत, 5 घायल

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से लैंडस्लाइड के मामले सामने आने लगे हैं। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। शिमला पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोर्स्टमाटम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी यह भी है कि और मजूदरों के काम करने की सूचना है। इस दौरान पांच मजूदर घायल हो गए। उन्होंने लैंडस्लाइड के दौरान भाग कर अपनी जान बचाई। रात्रि के समय ही SDRF, फायर ब्रिगेड और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने ही मृतकों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय राकेश और 36 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। दोनों बिहार के रहने वाले थे।

मृतकों और घायलों को पहुंचाई गई राहत

इसके अलावा घायलों में 18 वर्षीय राहुल कुमार, 42 वर्षीय मेघ साहनी, 35 वर्षीय बैजनाथ राम, 45 वर्षीय अशोक राम निवासी बिहार और 20 वर्षीय टोनी कुमार निवासी चम्बा शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी गई है। शिमला के उपायुक्त (Deputy Commissioner) अनुपम कश्यप ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदूरों से वार्ता कर हालचाल जाना और उन्हें फौरी राहत भी पहुंचाई है। प्रारंभिक तौर पर पाया गया है कि बीते दिनों लगातार हुई बारिश से जमीन में ज्यादा नमी होने के कारण भूस्खलन हुआ है।

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

हिमाचल में बीते कल यानी सोमवार को बड़ी चट्टान गिरने से किन्नौर में मूलिंग नाला के पास रोड बंद हो गया था। बर्फबारी के चलते सोमवार शाम तक प्रदेश में चार नेशनल हाईवे और 675 सड़कें बंद थी। टोटल 1416 विद्युत ट्रांसफार्मर (Electrical Transformer) ठप होने से बिजली और पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल हिमाचल में 11 फरवरी तक मौसम के साफ रहने की आशंका है।

You may also like