पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

Bhagwant Mann Baby

पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर बेटी का जन्म हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिता बन गए हैं। इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, ‘भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बुधवार की रात पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इससे पहले जनवरी में सीएम मान ने खुद पत्नी गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी।

7 जुलाई को हुई थी शादी

बता दें कि सीएम भगवंत मान की शादी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई। शादी का कार्यक्रम बिल्कुल सादा रखा गया। जिसमें दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित पार्टी के कई मौजूद रहे। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं।

गणतंत्र दिवस पर सीएम मान ने साझा की जानकारी

गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम मान ने अपने संबोधन में पत्नी गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, “मैं आप सबके सामने एक निजी अनाउंसमेंट करना चाहता हूं कि मेरे घर भी खुशियां आने वाली हैं। मार्च के महीनें में, मेरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। लेकिन, आपको जानकर खुशी भी होगी और हैरानी भी होगी कि आज तक हमने यह जानने की कोशिश नहीं कि उनके घर बेटा आने वाला है या बेटी और करना भी नहीं।

दो साल पहले भगवंत मान की डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग शादी हुई थी। दोनों की उम्र में 16 साल का अंतर है। गुरप्रीत कौर पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। 2019 में उनकी भगवंत मान से पहली बार मुलाकात हुई थी। उनकी शादी में करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों के अलावा आम आदमी पार्टी के कई नेता शामिल हुई थे। अब कपल दो से तीन हो चुका है।

इस वजह से टूटी थी पहली शादी

भगवंत मान के राजनीतिक करियर में उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर का काफी सपोर्ट रहा। वह अक्सर उनका प्रचार किया करती थीं। भगवंत के साथ रैलियों में जाती थीं। राजनीति में बिजी रहने के चलते भगवंत अपने परिवार को टाइम नहीं दे पाते थे। कहते हैं इसी वजह से इंदरजीत और उनके बीच दूरियां आने लगी थी। फिर एक वक्त बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था। अपनी फेसबुक पोस्ट में मान ने लिखा था कि वो राजनीति के लिए पत्नी से अलग हो रहे हैं। उन्होंने पंजाब को अपने परिवार से ऊपर चुना है।

You may also like