ताज़ा पॉलिटिक्स स्पेशल

भाजपा के आठ साल के शासन में प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार :

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में हरियाणा के सफर में विकास की नई गाथाएं जुड़ रही हैं। जो काम पिछले आठ साल में नहीं हो पाए, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सशक्त नेतृत्व ने आठ साल में कर दिखाए। प्रदेश की 56 साल की यात्रा में प्रदेश के लिए भाजपा शासन के आठ साल सबसे महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। प्रदेश इसी रफ्तार से विकास की गति पर दौड़ते हुए आने वाले समय में नई ऊंचाईयां हासिल करेगा। जीएल शर्मा प्रदेश के गठन के 56 साल पूरे होने पर अपने निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जीएल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के आठ साल पूरे होने और प्रदेश की 57वीं वर्षगांठ की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के आठ साल के शासन में प्रदेश के ढांचागत और औद्योगिक विकास को रफ्तार मिली है। भाजपा के शासन में यह रफ्तार निरंतर जारी रहेगी।  पिछले आठ सालों में हरियाणा में सड़कों का जाल बहुत तेजी के साथ बिछा है।  नेशनल व स्टेट हाईवे के अलावा जिलों को आपस में जोड़ने वाले लिंक मार्गों की हालत में भी अप्रत्याशित ढंग से सुधार हुआ है। सड़कों के सुधारीकरण के कारण ही प्रदेश के औद्योगिक विकास में बढ़ोतरी हुई है। औद्योगिक विकास से हरियाणा को विश्व मानचित्र पर अलग पहचान मिली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को विकास के रनवे पर लाकर ऐसा दौड़ाया कि आज ढांचागत विकास में हरियाणा कई मध्यम व बड़े राज्यों को पीछे छोड़ रहा है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like