पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

चुनावों की तारीखों का हुआ शंखनाद, जानें कब और किस दिन किस राज्य में होगा चुनाव

लोकतंत्र के महापर्व के चुनावों का बिगुल बज चुका है। बता दें कि 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने जा रहें है। देशभर की 543 लोकसभा सीटों पर इलेक्शन कमिशन ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। बता दें कि यह पूरा चुनाव 7 चरणों में होगा। इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिनों तक चलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवां 20 मई, छठवां चरण 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं 4 जून को पता चलेगा की किसकी सरकार बनेगी, और किसे करना पड़ेगा हार का सामना।

दिल्ली-NCR में कब होगी वोटिंग

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर वोटिंग की तारीख सामने आ गई है। दिल्ली में एक ही चरण में वोटिंग होगी। यहां 25 मई को मतदान होगा, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होगा। हरियाणा के गुड़गांव में 9 लोकसभा सीटों के लिए करीब 25 लाख लोग मतदान करेंगे। फरीदाबाद सीट पर भी 25 मई की ही वोटिंग होगी।

BJP vs CONGRESS किसने बनाई दिलों में जगह

बीजेपी 10 सालों से सत्ता पर काबिज है अब अगले ट्रम की दावेदारी के साथ भाजपा ने अबकी बार NDA 400 पार का नारा दिया है। खैर अब देखना यह होगा कि इन चुनावों में 400 पार पर कितनी खड़ी उतरती है। वहीं कांग्रेस भी बीजेपी को टक्कर देने के लिए चुनावी मैदान में है। कांग्रेस के पास कई पार्टियों का समर्थन है। भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ पार्टी ने युवाओं तक पहुंचने की भरपूर कोशिश की है।

इन राज्यों में होगा पहले चरण का चुनाव

पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए मतदान होगा। 20 मार्च को गज़ेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिज़ोरम, मणिपुर, अंडमान निकोबार, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी की कुल 102 सीटों पर वोटिंग होगी।

इन राज्यों में होगी दूसरे चरण की वोटिंग

दूसरे चरण के चुनाव को लेकर 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। 13 राज्यों की 89 सीटों के लिए वोटिंग होगी। बिहार, छत्तीसगढ़, असम, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 89 सीटों पर मतदान होगा।

इन राज्यों में होगी तीसरे चरण की वोटिंग

तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा। 12 राज्यों की 94 सीटों के लिए वोटिंग होगी। गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम,
मध्यप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दादर नागर हवेली और दमन दीव की कुल 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

इन राज्यों में होगा चौथे चरण का चुनाव

चौथे चरण का चुनाव 13 मई को कराया जाएगा। 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए वोटिंग होगी। आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

इन राज्यों में होगा पांचवे चरण का चुनाव

पांचवे चरण का चुनाव 20 मई को होगा। 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रेदश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, लद्दाख की 49 सीटों पर मतदान होगा।

इन राज्यों में होगा छठे चरण का चुनाव

छठे चरण का चुनाव 25 मई को होगा। 7 राज्यों की 57 सीटों के लिए वोटिंग होगी। बिहार, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की कुल 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

इन राज्यों में होगा सातवें चरण का चुनाव

सातवें चरण का चुनाव 01 जून को होगा। 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ की कुल 57 सीटों पर वोटिंग होगी।

You may also like