ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

Lunar Eclipse 2024 : होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

मार्च के महीने में साल का पहला ग्रहण लगने जा रहा है। साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगेगा। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से राहु मौजूद है। खास बात यह है कि 25 मार्च को होली का त्यौहार भी है। जो पूरे देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिसका सूतक काल भी मान्य नहीं रहने वाला है।

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य-

ज्योतिष आचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने कहा कि इस साल कुल 5 ग्रहण लगने जा रहे हैं जिसमें तीन चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण है। साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानी 25 मार्च को लगेगा। वहीं ग्रहण का राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। कुछ राशियों को चंद्र ग्रहण के दिन सावधान रहने की जरूरत है। तो वहीं कुछ राशियों के लिए ग्रहण किस्मत चमकाने वाला साबित होगा।

ग्रहण को प्रभाव इन राशियों पर पड़ेगा शुभ

मेष राशि वाले जातक पर ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। आपके विश्वास में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि वाले

ग्रहण का प्रभाव मकर राशि के ऊपर सकारात्मक करने वाला है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता से व्यवहार अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि वाले

कर्क राशि जातक के ऊपर ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुलिस और फौज की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने वाली है। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलने वाला है।

कन्या राशि वाले

कन्या राशि जातक के ऊपर ग्रहण का प्रभाव शुभ पड़ने वाला है। धन लाभ का योग बन रहा है इसके साथ यात्रा को भी योग बन रहा है, वह यात्रा काफी लाभप्रद रहने वाला है।

धनु राशि वाले

धनु राशि जातक के ऊपर ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक रहने वाला है। भूमि भवन खरीदने का योग बन रहा है। व्यापार में आर्थिक लाभ का भी योग बन रहा है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले

मिथुन राशि के ऊपर ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक पढ़ने वाला है। चोट-चपेट की संभावनाएं ज्यादा रहेगी। वाद विवाद में बिल्कुल भी ना पड़े। मानसिक तनाव हो सकता है।

सिंह राशि वाले

सिंह राशि के ऊपर ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक पड़ने वाला है। व्यापार में आर्थिक हानि हो सकती है। घर में गृह क्लेश बढ़ सकता है।मान सम्मान को क्षति पहुंच सकती है। किसी भी प्रकार का मृत्यु तुल्य कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि वाले

वृश्चिक राशि जातक के ऊपर ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक पड़ने वाला है। स्त्री पीड़ा हो सकती है। किसी प्रकार का दुख हो सकता है। कार्य पूरा न होने के कारण चिंता में रह सकते हैं। खर्च ज्यादा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर खटपट भी हो सकती है। ज्यादा वाद-विवाद में ना पड़े। ग्रहण के दिन मन शांत रखने की कोशिश करें।

You may also like