मनोरंजन

Ramayan के ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी के शर्टलेस तस्वीरें शेयर करते ही मचा बवाल, लोगों ने कहा- ‘प्रभु आपसे ऐसी उम्मीद न थी

 

नई दिल्ली, जेएनएन। Ramanand Sagar Ramayan Lakshman Aka Sunil Lahri Shirtless Photo : रामानंद सागर के धार्मिक शो ‘रामयाण’ ने टेलीविजन की दुनिया में एक अलग ही इतिहास रच दिया है। इस शो ने सालों तक लोगों का मनोरंजन किया है। ‘रामयाण’ के किरदारों को आज भी दर्शका उसी तरह से सम्मान और प्यार देते हैं। शो के किरदारों को आज भी फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर हम ‘रामयाण’ में राम के छोटे भाई ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी की तो फैंस उन्हें आज भी बेहद पसंद करते हैं। सुनील सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर ‘रामयाण’ से जुड़ी बातें और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। लेकिन इसी बीच सुनील लहरी की लेटेस्ट तस्वीरों ने हर किसी को हैरान कर दिया। इन तस्वीरों पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

लक्ष्मण’ ने शेयर की शर्टलेस तस्वीरें

‘लक्ष्मण’ यानी सुनील लहरी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुनील शर्टलेस नजर आ रहे हैं। शर्टलेस होकर सुनील अलग-अलग अंदाज में कैमरे के सामने पोज देती दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि सुनील पूरी तरह से मस्ती के मूड में हैं। वहीं एक तस्वीर में सुनील बारिश के मौसम में भुट्टे का मजा देते दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सुनील अपने गीले बालों को मुंह से फूंक मारकर हवा में उड़ाते दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

सुनील लहरी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में बनीं हुई है। इस तस्वीर पर फैंस लगातार अपने कमेंट्स देकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर हैरानी जताई तो कई को उनका ये मस्ती भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘प्रभु आपसे ऐसी उम्मीद न थी।’ वहीं एक ने लिखा, ‘ये सब क्या है प्रभु…’। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत क्यूट लग रहे हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like