पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

हरियाणा में आम आदमी पार्टी को झटका, अशोक तंवर ने केजरीवाल को भेजा इस्तीफा

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ‘आप’ को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से रिजाइन दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अशोक तंवर ने केजरीवाल को इस्तीफा भेजा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा चुनाव के लिए राज्य में हुए टिकट बंटवारे से अशोक तंवर खुश नहीं थे। उन्होंने कहा था कि बीते पांच सालों में जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया उन्हें टिकट बंटवारे के दौरान अनदेखा किया गया।

अशोक तंवर ने पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) ज्वाइन कर ली थी। बता दें कि अशोक तंवर राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि वे हरियाणा में अपने नए मोर्चे का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अप्रैल 2022 में उन्होंने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया। उसके बाद केजरीवाल ने उन्हें जिम्मेदारी देते हुए AAP की हरियाणा चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बना दिया था। जानकारी के मुताबिक अशोक तंवर ने पार्टी पर हरियाणा के सोहना विधानसभा सीट पर 5 करोड़ में टिकट बेचने का भी आरोप लगाया था।

You may also like