ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में ठंड का कहर, शीतलहर के साथ छाया घना कोहरा

हरियाणा-पंजाब में ठंड का कहर जारी है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जबकि कई स्थानों पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सुस्त होने के बाद अब ड्राई कोल्ड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक लोहड़ी यानी 13 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। हरियाणा में फतेहाबाद सबसे ठंडा रहा। फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल 6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

सामान्य से इतने डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

अमृतसर का अधिकतम तापमान बुधवार को 9.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे रहा। वहीं, लुधियाना में 12.2 डिग्री, पटियाला का 12.6 डिग्री, पठानकोट का 12.2 डिग्री, फरीदकोट का 11.0, एसबीएस नगर का 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना है। वहीं पटियाला का न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री, लुधियाना का 6.1 डिग्री, अमृतसर का 6.6 डिग्री, पठानकोट का 7.6 डिग्री. फरीदकोट का 6.0, एसबीएस नगर का 5.7, फरीदकोट का 8.1 डिग्री दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर में सर्दी से राहत नहीं

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के बीच सर्दी और बढ़ गई है। शीतलहर के बीच 20 जनवरी तक लोगों को शुष्क सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। शीतलहर चलने से कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब में बीते 11 साल में पहली बार लंबे समय तक तापमान 9-10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। वहीं घनी धुंध के कारण अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट लेट हुईं। इसके साथ 4 ट्रेनों पर भी असर दिखा।

You may also like