ताज़ा पॉलिटिक्स स्पेशल

सरस्वती मंडल भाजपा की बैठक में बोधराज सीकरी ने दी राय  

गुरुग्राम। भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के निर्देशानुसार भाजपा जिला गुरुग्राम के सरस्वती मंडल की कार्यकारिणी बैठक मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अशोक डबास ने किया। इस बैठक में गुरुग्राम में होने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारियों से संबंधित, बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्र प्रमुख व पन्ना प्रमुख, जी-20 सम्मेलन, मन की बात व सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में हरियाणा प्रदेश सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बोधराज सीकरी ने सरस्वती मंडल कार्यकारिणी की बैठक में पन्ना प्रमुखों के विषय पर अपनी बात रखी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू व मीडिया प्रभारी अजीत यादव, गुरुग्राम युवा मोर्चा अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य पंकज यादव, निवर्तमान पार्षद महेश दायमा, मनीष यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल यादव, सरस्वती मंडल के उपाध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like