ताज़ा बिजनेस स्पेशल

 श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के नए परिसर का दौरा 

गुरुग्राम,हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सचिव विजय सिंह दहिया ने अपनी टीम के साथ श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के नए परिसर का दौरा किया। निदेशक यशेंद्र सिंह व सहायक निदेशक राजकुमार भी इस टीम शामिल रहे। विश्वविद्यालय के नये परिसर में पहुंचने पर कुलपति श्री राज नेहरू और कुलसचिव डॉ आर एस राठौड़ ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। अत्याधुनिक परिसर में पहली बार पहुंचे आयुक्त विजय सिंह दहिया ने विश्व विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय के नये परिसर में नए प्रशासनिक भवन, कंस्ट्रक्शन स्किल एकेडमी, विभिन्न लैब, शिक्षण भवनों तथा फार्म का अवलोकन किया।विजय सिंह दहिया ने अवलोकन के दौरान कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि यह विश्वविद्यालय हरियाणा ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत में एक मिसाल बने। आज के आधुनिक दौर में युवाओं को इस तरीके से स्किल्ड बनाने की जरूरत है ताकि भारत पूरे विश्व की पेशेवर जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन भी है और मिशन भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री  मनोहर लाल द्वारा कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने की पहल को ऐतिहासिक करार दिया। दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कौशल विकसित करने की दिशा में महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। विजय सिंह दहिया ने विश्वविद्यालय में स्थापित की गई आधुनिक लैब को भी देखा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक श्री यशेंद्र सिंह ने कहा कि  देश को कुशल मानवीय संसाधनों की आवश्यकता है।कुलपति राज नेहरू ने बताया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का नया परिसर लगभग 83 एकड़ में बनकर तैयार हो गया है। यह परिसर अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है। कुलसचिव डॉ आर एस राठौड़ ने विश्वविद्यालय में दौरा करने आई टीम का आभार ज्ञापित किया एवं नये परिसर की प्रगति पर चर्चा की। इस अवसर पर सहायक निदेशक (भवन) राजकुमार शामिल थे। इस दौरान कुलपति श्री राज नेहरू एवं कुलसचिव डॉ. आर एस राठौड़ ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like