ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय

विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितंबर को होने वाले राजकीय श्रमिक दिवस समारोह की तैयारियां पूरी:

गुरुग्राम, विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शनिवार 17 सितंबर को गुरूग्राम के सैक्टर-29 स्थित लेजरवैली ग्राउंड में होने वाले राजकीय श्रमिक दिवस समारोह की तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया। श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. राजासेखर वुंदरू तथा जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे जबकि केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह तथा प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री श्री अनूप धानक विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। इस राज्यस्तरीय समारोह के लिए सैक्टर-29 के लेजरवैली ग्राउंड में विशाल पंडाल बनाया गया है।श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा ने राजकीय श्रमिक दिवस समारोह की जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री श्रम अधिनियमों के अंतर्गत बनाई गई सुनिश्चित कार्य प्रक्रियाओं (एसओपी) की विवरणिका तथा श्रमिकों की जागरूकता के लिए प्रकाशित  ‘श्रमिक जानकारी पुस्तिका‘ का विमोचन करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 उद्यमियों को समारोह में हरियाणा राज्य सुरक्षा , कल्याण और स्वास्थ्य पुरस्कार से नवाजा  जाएगा। इसके अलावा, 20 श्रमिकों को श्रम पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें एक मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार ,एक हरियाणा श्रम भूषण पुरस्कार ,13 हरियाणा श्रमवीर पुरस्कार तथा 5 हरियाणा श्रम वीरांगना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार के अंतर्गत 2 लाख रूप्ये की राशि तथा प्रशंसा पत्र दिया जाएगा जबकि हरियाणा श्रम भूषण पुरस्कार के अतंर्गत एक लाख रूप्ये की राशि व प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like