जोक्स ताज़ा पॉलिटिक्स मनोरंजन राष्ट्रीय

 विपक्ष कितना भी जोर‌ लगा ले  “2024 में आएंगे तो मोदी ही”।

गुरुग्राम । भारतीय सेना द्वारा चीनी सैनिकों को तवांग से खदेड़ने के बाद एक गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल‌ हो रहा है। गाने में नए भारत को सबसे शक्तिशाली बताया गया है और इसका श्रेय भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया गया है। इसके अलावा साफ मैसेज दिया गया है कि विपक्ष कितना भी जोर‌ लगा ले  “2024 में आएंगे तो मोदी ही”। गाना ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा और फेसबुक पर भी लोगों ने इसे जमकर सराहा। वायरल गाने में मोदी सरकार द्वारा किए गए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को गिनाया गया है, साथ ही मोदी जी को देश का सम्मान और स्वाभिमान बताया गया है।वायरल गाना भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने तैयार किया है। गाने में बोल अरविंद सैनी ने ही लिखे हैं, जो विपक्ष को चुभने वाले हैं। इसमें सीधे-सीधे विपक्षी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को बेईमान बताया गया है साथ ही ओवैसी के बारे में भी कहा गया है कि ये लोग कितना भी जोर लगा ले, फिर भी  2024 में आएगा तो मोदी ही। क्योंकि मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार मजबूत हुआ है।अरविंद सैनी ने बताया कि मिशन 2024 शुरू हो चुका है। इसलिए मोदी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं, उसे नए रुप में जनता के सामने रखने की कोशिश की गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि चार पहरे और साढ़े चार मिनट के इस गीत में मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को बताया गया है, जिसके दूसरे पहरे में बालाकोट पर एयर स्ट्राइक और चीनी सैनिकों को खदेड़ने वाले भारतीय सैनिकों के जज्बे को बताते हुए नये भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश और नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता बताया गया है।

2

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like