ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय

मौसम में आए बदलाव से जन जीवन अस्त-व्यस्त :

तावडू : शहर व क्षेत्र में 3 दिनों से बदले मौसम ने जहां किसानों की नींद उड़ा दी है, वही वहीं क्षेत्र में चल रही वर्षा से जल जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है अनाज मंडी में किसान बाजरे की फसल ला रहे थे लेकिन वर्षा के कारण बाजरे की आवक भी बंद हो गई है। पिछले दिनों मानसून के जाते-जाते आई तेज वर्षा से किसानों की फसलों का नुकसान हुआ था वहीं कुछ किसानों ने अगेती फसल के चलते वर्षा से पूर्व ही बाजरे की फसल उठा ली थी। लेकिन बाजरे की सरकारी खरीद के इंतजार में बाजरे को सुरक्षित स्थानों पर रखा हुआ था लेकिन अब बाजरे की सरकारी खरीद शुरू हुई तो यह मोसमी वर्षा ने किसानों को फिर से परेशान होने को मजबूर कर दिया है। हालांकि मानसून का दौर खत्म हो चुका है फिर भी बेमौसम वर्षा से क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया है। मार्केट कमेटी प्रशासन की मानें तो शनिवार  व इतवार को बाजरे की आवक वर्षा के चलते नहीं हो पाई इस दौरान वर्षा रुक-रुक कर होती रही जिससे किसान बाजरे को सुरक्षित स्थान से निकाल कर मंडियों में नहीं लाया पाए। वहीं दूसरी ओर वर्षा के चलते बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like