क्रिकेट ताज़ा राष्ट्रीय

भारतीय टीम की जीत का साईबर सिटीवासियों ने मनाया जश्र

गुरुग्राम, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाडिय़ों ने पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 147 रनों पर ढेर कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर विपक्षी टीम को पराजित कर दिया। भारतीय खिलाडिय़ों की इस सफलता पर साईबर सिटीवासियों ने विभिन्न स्थानों पर मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। भारतीय टीम की जीत का समाचार मिलते ही साईबर सिटी में लोगों ने आतिशबाजी आदि भी की। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्र मनाय गया। संस्था के अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों ने पाकिस्तानी टीम को धूल चटा दी है। भारतीय खिलाड़ी हर खेल में देश व विदेश में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक भी देश की झोली में डाल रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी हर देश को चुनौती दे रहे हैं और सफलता भी प्राप्त करते जा रहे हैं। यह सब केंद्र व प्रदेश सरकार की खेल नीति का ही परिणाम है। खिलाडिय़ों को जहां बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं उनकी खुराक आदि पर भी सरकारें पूरा ध्यान दे रही हैं। आने वाले समय में भी भारतीय खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करते रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल क्रिकेटप्रेमियों व छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like