ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

भाजपा महिला मोर्चा में 10 लोस प्रभारी, 91 कार्यकारिणी सदस्य, 43 विशेष व 52 स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त

गुरुग्राम। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने लोकसभा प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। महिला प्रदेश स्तरीय इस टीम में 10 लोकसभा प्रभारी, 91 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, 43 विशेष आमंत्रित सदस्य और 52 स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए हैं।
सुनीता दांगी द्वारा जारी सूची के अनुसार लोकसभा प्रभारी का दायित्व अंबाला में अरुणा अब्रोल दिया गया है। इसी तरह सुमन सैनी को कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रभारी, महेंद्रा चौहान को करनाल लोकसभा प्रभारी, पुष्पा तायल को सोनीपत, नीलम अहलावत को रोहतक, रेणु शर्मा को सिरसा, बबीता तंवर को हिसार, मुकेश पहाड़ी को भिवानी-महेंद्रगढ़, विदु कालरा को गुरुग्राम, कुसुम महाजन को फरीदाबाद की लोकसभा प्रभारी और श्रीमती गीता सरौत को सह प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में करनाल से महेंद्रा चौहान, कुरूक्षेत्र से शशि सैनी, पानीपत से राजवंती पांचाल, गुरुग्राम से ऋचा वशिष्ठ, फरीदाबाद से आशा रानी, चरखी दादरी से सुनीता स्वामी, सपना सेन, कश्मीरी देवी, राजरानी सांगवान को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसी तरह गुरुग्राम से गुरुग्राम से विदु कालरा, पूनम यादव, निधि मल्होत्रा कीर्ति सिंह, राजवती काजला चरखी दादरी, राजबाला श्योराण भिवानी, योगिता धीर गुरुग्राम, कुसुम महाजन फरीदाबाद, पंचकूला से अनुराधा वर्मा, अरुणा अबरोल, वंदना गुप्ता, और सुनीता सिंह को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

You may also like