ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए सीएम, हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा और गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को सात घंटों की पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। बता दें कि गिरफ्तारी से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम पद पर नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि चंपई सोरेन झारखंड ने नए मुख्यमंत्री होंगे।

6 बार लड़ा विधानसभा चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह भी खबर है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद से भाजपा मौके की तलाश में जुट गई है। वहीं राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात भी सामने आ रही है। बहरहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन को शिबू सोरेन का हनुमान भी कहा जाता है। सरायकेला से इन्होंने 6 बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और हर बार जीत अपने नाम की है। वे केवल एक बार साल 2000 में चुनाव हारे हैं। 2005 के बाद इन्होंने लगातार चुनाव जीते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हेमंत सोरेन जब पहली बार सीएम बने तब इन्हें खाद्य आपूर्ति और साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Food Supply and Science Technology) मिनिस्टर बनाया गया था।

ट्वीट देखने के लिए क्लिक करें-

चंपई सोरेन के कद का अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि हेमंत सोरेन ने कई बार सार्वजनिक मंच पर इनके पैर छूए हैं। मंगलवार को सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक में जब पहली बार हेमंत सोरेन की पत्नी भी बैठक में शामिल हुईं तो उन्होंने सबसे पहले चंपई सोरेन का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया, इसके बाद विधायकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बोले लालू यादव

झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते। भाजपा का डर जग-ज़ाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है। हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं।

लालू यादव ने किया ट्वीट कर निकाली भड़ास-

कौन हैं चंपई सोरेन

चंपई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले स्थित जिलिंगगोड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनका पिता का नाम सिमल सोरेन है, जो कि खेती किसानी किया करते थे। चंपई चार बच्चों में बड़े बेटे हैं। 10वीं क्लास तक सरकारी स्कूल से चंपई ने पढ़ाई लिखाई की। इस बीच उनका विवाह कम उम्र में ही मानको से कर दिया गया। शादी के बाद चंपई के 4 बेटे और तीन बेटियां हुईं।

You may also like