पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

कांग्रेस पर दोहरी मार, मिलिंद देवड़ा के बाद अब इस दिग्गज़ नेता ने दिया इस्तीफा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को डबल झटका लगा है। पहले मिलिंद देवड़ा ने पद सो इस्तीफा दिया और अब अपूर्ब भट्टाचार्य ने कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दिया है। इन दोनों नेताओं के इस्तीफे से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। बता दें कि अपूर्ब भट्टाचार्य एक दशक से ज्यादा समय तक कांग्रेस में रहे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जानकारी यह भी सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी को असम में लगातार झटके लग रहे हैं, उसके कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा गुट में शामिल हो रहें है।

कांग्रेस को लगे दोहरे झटके

कांग्रेस को एक दिन में दोहरा नुकसान हुआ है। पहला झटका मुंबई से लगा और दूसरा असम से। मुंबई के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दिया। असम में अपूर्ब भट्टाचार्य ने पद से रिजाइन दे दिया है। 47 वर्षीय मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफे के बाद एक्स पर लिखा, मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता समाप्त हो गया है। मैं सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का वर्षों से अटूट समर्थन करने के लिए आभारी हूं। मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा भी कांग्रेस नेता थे।

नवंबर में भी दो प्रमुख नेताओं ने छोड़ी थी पार्टी

नवंबर 2023 में असम कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं ने पार्टी छोड़ी थी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया था। उनमें से एक 2021 में बरहामपुर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नगांव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बोरा (Suresh Bora) शामिल थे। इन्हीं के साथ असम प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पोरिटुश रॉय (Poritush Roy) ने भी पार्टी से रिजाइन दिया था।

You may also like