ताज़ा मनोरंजन राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

अश्विनी साराभाई को नवाजा गया केक ऑस्कर अवार्ड से

गुरूग्राम भारत के द ड्रीम केक्स की संस्थापक अश्विनी साराभाई को एक कार्यक्रम में विश्व के अनेक प्रतिभाशाली कलाकारों के बीच शुगर फ्लॉवर्स अवार्ड का विजेता बर्मिंघम यूके में आयोजित केक मास्टर्स मैगजीन अवार्ड्स 2022 उर्फ केक ऑस्कर्स में घोषित किया गया है। यह अवार्ड वर्ष 2012 से शुरु किया गया था, जो सबसे बड़े पुरुस्कारों में से एक और उद्योग का पहला अवार्ड्स है। अश्विनी साराभाई का कहना है कि जीवन कैसा होगा, यह इससे तय होता है कि हम इसे कैसा बनाते हैं और कितना तपाते हैं। उन्होंने अपने कार्य के प्रति सदैव ईमानदारी दिखाई है। उनका कहना है कि यदि अपने क्षेत्र में ईमानदारी व लगन से काम किया जाए तो कोई भी उन्हें बुलंदियों पर पहुंचने से नहीं रोक सकता। इस पुरुस्कार के मिलने से वे और अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगी। वह एक दशक से केक आर्ट पर कार्य कर रही हैं। केक को सजाने की उनकी शैली अद्वितीय है, जिसे विश्व ने भी स्वीकार किया है।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like