ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय

हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए: नवीन गोयल

गुरुग्राम। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर शनिवार को पर्यावरण संरक्षण विभाग जिला गुरुग्राम की टीम ने बिजली बोर्ड कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सभी प्रकृति प्रेमियों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने त्रिवेणी लगाई।  अपने संबोधन में नवीन गोयल ने सभी को प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हमें इस दिशा में लगातार काम करने की जरूरत भी है। उनकी ओर से शहर में धूल-मिट्टी दबाने के लिए पानी की छिड़काव किया जा रहा है। शहर की सभी सड़कों पर टैंकरों के मायध्म से छिड़काव, पेड़ों पर जमी मिट्टी पर छिड़काव जारी है। गोयल ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी पर्यावरण संरक्षण की है। पर्यावरण बचाने के लिए प्रदेश सरकार भी जनता को जागरुक करने के साथ जरूरी कदम उठाती है। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा अपनी जिम्मेदारी समझकर काम पर्यावरण सुधार का काम करती है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में प्रकृति विशेष महत्व रखती है। प्रकृति को सहेजकर रखें। गोयल ने कहा कि पूरी दुनिया के मौसम और जलवायु में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। पृथ्वी का औसत तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब समय आ गया है जब हम सबको पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ प्रकृति के संरक्षण के बारें में सोचना होगा। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है, जो हमें हमारे जीवन में प्रकृति के महत्व की याद दिलाता है। इसे संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विभाग के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, सह-संयोजक ईशू वाल्मीकि, उमेद दलाल, राजकुमार शर्मा, कपूर सिंह, बाली पंडित जी, कर्म सिंह गिल, गगन गोयल, सुधीर कलसन, रजनीश राठी, संदीप शर्मा व अन्य प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like