मनोरंजन

हर दिन घट रही फिल्म Salaar की कमाई, 22वें दिन के कलेक्शन ने बढ़ाई चिंता

साउथ सिनेमा के बाहुबली यानी प्रभास किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं है। जबरदस्त फैन फ्लॉइंग रखने वाले प्रभास की फिल्म सालार ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। पहले ही दिन फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। तीसरे हफ्ते तक भी कलेक्शन में कोई गिरवट नहीं आई थी। अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हर दिन कमाई में गिरावट जारी है।

फिल्म की कमाई में गिरावट का कारण मौसम भी हो सकता है। इन दिनों लोग बाहर कम जाते है। बता दें कि फिल्म की कमाई में गिरावट से निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। फिल्म का लक्ष्य 800 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होना था। लेकिन अब ऐसा लगने लगा है कि फिल्म यह आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।

यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी पर है। जो आगे जाकर एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। प्रभास का इसमे नेगेटिव रोल देखने को मिला। कुछ वैसा ही जैसे ‘केजीएफ’ में यश का था। मूवी में उनका ग्रे शेड वाला किरदार है। जो सही भी है और गलत भी। ‘सालार’ में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन भी हैं।

You may also like