ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे अयोध्या राजस्थान कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला का दर्शन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) अयोध्या पहुंचे इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट के साथ अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। उसके बाद माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम में शामिल हो सकते।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार की सुबह कैफियत एक्सप्रेस अयोध्या पहुंचे अयोध्या में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी कैबिनेट के साथ रामलाल का दर्शन करेंगे। माहेश्वरी समाज अयोध्या में महेश्वरी सदन का निर्माण करने जा रहा है। इस महेश्वरी सदन के भूमि पूजन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हो सकते हैं।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद लगातार कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मंत्री अब तक रामलला का दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सरकार के 23 मंत्री, चार निर्दलीय सहित 61 विधायक, आठ सांसद और उनके 16 सहयोगी भी शामिल हैं।नेताओं के साथ राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत समेत 21 प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। सरकार के अनुसार इस यात्रा में कुल 133 लोग शामिल हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी का जोरदार स्वागत किया। रामलला का दर्शन करने के बाद महेश्वरी सदन के भूमि पूजन में शामिल हो सकते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री बोले- हमारे लिए यह सुखद क्षण

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मुझे अयोध्या पहुंचकर बहुत खुशी मिल रही है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं। अभी तक रामलला के दर्शन हमने टेंट में किए थे। हमारे लिए यह सुखद सुखद पल है। कि अब हम रामलला के दर्शन भव्य और दिव्य मंदिर में करेंगे। वैसे तो भगवान हमारे रोम- रोम में व्याप्त है।

अयोध्या में दशरथ कुंड के पास 100 करोड़ की लागत से महेश्वरी सदन बनने जा रहा है। आज इसका शिलान्यास होगा। महेश्वरी सदन कैसे शिलान्यास के मौके पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि एवं महासचिव चंपतराय करेंगे। इस भूमि पूजन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी कैबिनेट मौजूद रहेंगी।

You may also like