ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

हिमाचल में कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 25-30 मजूदर फंसे

हिमाचल के बद्दी में कॉस्मेटिक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। बद्दी के झाड़माजरी की यह घटना है। आग लगने की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फैक्ट्री के लोगों ने बाहर भागना शुरू किया तो वहीं कुछ लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। प्राथमिक जानकारी के आधार पर कारखाने के भीतर 25-30 मजदूरों के फसें होने की आशंका जताई जा रही है। घटना का वीडियों भी सोशल मीडिया भी सामने आया है। जिसमें छत पर एक कर्मी को देखा जा सकता है जो मदद की गुहार लगा रहा है। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। राहत और बचाव के लिए NDRF की 50 सदस्यों की टीम मौके पर पहुंची है।

मौके की VIDEO देखने के लिए क्लिक करें-

मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है-

You may also like