ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

वर्ष 2014 से आयुर्वेद पद्धति को मिला है उचित सम्मान: सुधीर सिंगला

-आजादी से पहले व काफी बाद तक उपेक्षित रहा आयुर्वेद
गुरुग्राम।
 गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने कामधेनु आयुर्वेदिक वेलनेस संस्थान का उद्घाटन किया। कामधेनु संस्थान के संस्थापक एसपी गुप्ता (रिटायर्ड आईएएस) व शशि गुप्ता को संस्थान के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर धर्म योग फाउंडेशन के संस्थापक स्वामी योगभूषण, राष्ट्रवादी सुदर्शन मीडिया के अध्यक्ष सुरेश चव्हाण, नूंह के जिला सेशन जज सुशील गर्ग, योगेश मोदी (आईपीएस), यशपाल सिंहल (आईपीएस), कमलाकांत (यूपी रेरा) दिनेश रघुवंशी, परवीन जैन (ट्यूलिप) समेत अनेक लोग मौजूद रहे। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आयुर्वेद का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। आयुर्वेद का जनक भगवान धन्वन्तरि को कहा जाता है। भगवान धन्वंतरि स्वास्थ्य, आरोग्य, तेज और दीर्घायु के देवता हैं। विधायक ने कहा कि आयुर्वेद के महत्वपूर्ण तथ्यों का वर्णन ऋग्वेद में मिलता है। ऋग्वेद में आयुर्वेद का उद्देश्य, वैद्य के गुण-कर्म, विविध औषधियों के लाभ, शरीर के अंग और अग्नि चिकित्सा, जल चिकित्सा, सूर्य चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, विष चिकित्सा आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है। ऋग्वेद में 67 औषधियों का उल्लेख मिलता है, इसलिए आयुर्वेद की दृष्टि से ऋग्वेद बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले आयुर्वेद उपेक्षित था। आजादी के बाद भी कई दशकों तक आयुर्वेद की उपेक्षा होती रही। आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ जोडऩे का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 में आयुष मंत्रालय की स्थापना हुई और आयुर्वेद को प्रोत्साहन मिला। वर्ष 2020 में भारत सरकार ने आयुर्वेदिक वैद्यों को भी कुछ शल्य चिकित्सा करने की अनुमति दे दी।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like