पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर असम में हमला, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कही यह बात

राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा से बड़ी जानकारी सामने आई है बता दें कि न्याय यात्रा पर हमला हुआ है। हमला असम के उत्तरी लखीमपुर में हुआ। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यहां भाजपा के गुंडों ने बैनर और पोस्टर फाड़ दिए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के आरोप कांग्रेस ने ट्वीट कर लगाए हैं। इसमें लिखा असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले पर BJP के गुंडों ने हमला किया। BJP के गुंडों ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पोस्टर-बैनर फाड़े और गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट-

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- लोकतांत्रिक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर भाजपा शासित राज्य असम में हुआ हमला बेहद निंदनीय है। हर तरह से हारती भाजपा अब पूरी तरह से निराश हो चुकी है, तभी हिंसा पर उतारू है। ‘हिंसा’ मानसिक हताशा का भौतिक रूप होती है।

जनसमर्थन से घबरा गई BJP

ये कायराना और शर्मनाक हरकत दिखाती है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रहे प्यार और जनसमर्थन से BJP सरकार घबरा गई है, डर गई है। लेकिन मोदी सरकार और उसके इशारों पर चलने वाले असम के CM ये अच्छी तरह समझ लें- यह भारत की यात्रा है, अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को कोई शक्ति नहीं रोक सकती। यात्रा जारी रहेगी न्याय का हक, मिलने तक।

पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी ने जारी किया वीडियो

पार्टी ने 54 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित तौर पर रात में एक कस्बे की सड़क दिखाई जा रही है और लोगों को “जय श्री राम” चिल्लाते हुए सुना जा सकता है जबकि एक व्यक्ति हाथ में लाठी लिए हुए खंभों पर लगे पोस्टर फाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। क्लिप में आगे एक अन्य व्यक्ति को राहुल गांधी और दो अन्य कांग्रेस नेताओं की तस्वीर वाले होर्डिंग को खींचते हुए दिखाया गया है।

You may also like