ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने कराया सुन्दरकांड पाठ 

फरीदाबाद।भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा सुन्दरकांड का पाठ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नीलकंठ महादेव मंदिर सेक्टर-8 में किया गया। जिसमें संस्कार शाखा के सदस्यों, भारत विकास परिषद की अन्य शाखाओं से आए पदाधिकारी एवं सेक्टर 8 के स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुन्दरकांड के पाठ के साथ हुई। सुन्दरकांड का पाठ शाखा महिला संयोजिका किरन शर्मा, उनकी टीम और संस्कार शाखा की महिलाओं द्वारा किया गया। सारा दिन बारिश होने के बावजूद भी मंदिर में उपस्थित शाखा के सभी गणमान्य सदस्यों, अन्य शाखा से आए पदाधिकारियों, सेक्टर-8 कॉलोनी निवासी एवं अन्य सभी भक्तजनों ने मंत्रमुग्ध सुन्दरकांड के पाठ का  हिस्सा बन कर प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई। सुन्दरकांड के पाठ के पश्चात संस्कार शाखा के दायित्वधारियों अध्यक्ष अनिल गर्ग, सचिव सुनीता रानी, कोषाध्यक्ष अनिल छाबड़ा, महिला संयोजिका किरन शर्मा को सेवा कार्यों को करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एस. एन. बंसल संरक्षक भारत विकास परिषद हरियाणा दक्षिण प्रांत द्वारा शपथ दिलाई गई। उसके बाद प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संस्कार शाखा सदस्य सुरेंद्र जग्गा ने शाखा में नए बने सदस्यों सतीश गर्ग सपत्नीक शैली गर्ग, ऊषा शर्मा, गीता शर्मा, वीरेन्द्र बंसल सभी को भी शाखा की सदस्यता की शपथ दिलाई सभी नए सदस्यों का पटका पहना कर स्वागत व सम्मान किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा दक्षिण प्रांत के संरक्षक एस. एन. बंसल, क्षेत्रीय महासचिव राजकुमार अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र जग्गा को शाखा द्वारा पटका पहना कर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।

You may also like