ताज़ा पॉलिटिक्स

भाजपा ने मानेसर नगर निगम चुनाव की तैयारियों के लिए की बैठक

चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से लिए आवेदन, मेयर के लिए 14 तथा पार्षदों के लिए 35 आवेदन आए

भाजपा के लिए छोटे से बड़ा हर चुनाव महत्वपूर्ण: गार्गी कक्कड़

गुरुग्राम, नगर निगम चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। भाजपा नगर निगम के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के पदाधिकारियों की कई दौर की वार्ता हो चुकी है। मंगलवार को मानेसर नगर निगम के प्रभारी पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू और जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने मानेसर में बैठक ली। चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए गए। मेयर के लिए 14 कार्यकर्ताओं ने अपने बायोडाटा दिए हैं। 20 वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए 35 लोगों ने अपने बायोडाटा दिए हैं।बैठक में प्रदेश के संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने कार्यकर्ताओं को कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि 14 से 18 फ़रवरी तक मानेसर नगर निगम के हर वार्ड में बैठक करनी है। प्रत्येक वार्ड की बूथ समितियों का निर्माण करना है। वार्ड में रह रहे प्रबुद्ध व्यक्तियों व वरिष्ठ जनों से संपर्क करना है। 26 फ़रवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर लोगों के साथ मिलकर सुनना है। मानेसर नगर निगम चुनाव प्रभारी राम विलास शर्मा ने कहा कि मानेसर नगर निगम में कमल के फूल की जीत होगी ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और ऐसा भी पहली बार हुआ है कि 1 ही ज़िले में 2 नगर निगम ये सभी गुरुग्राम जिलावासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस दौरान चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से उनके बायोडाटा लिए जिसमें मेयर पद के लिए 14 लोगों ने अपना बायोडाटा दिया वही पार्षद पद के लिए 35 लोगों ने अपना बायोडाटा दिया 

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दें। 1 सप्ताह में सभी मंडलों में पन्ना प्रमुख की सूची तैयार हो जानी चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता को एक-एक मतदाता तक अपनी पहुंच बनानी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा किसी भी चुनाव को हल्के में लेकर नहीं चलती। सभी चुनाव के लिए पहले से रणनीति तय की जाती है।

बैठक में मानेसर नगर निगम चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा, पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने भी अपने विचार रखे। बैठक में संगठनात्मक नियुक्तियों के प्रभारी मनीष मित्तल, प्रदेश सचिव मनीष यादव, निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनिल यादव, महेश चौहान, भूपेंद्र चौहान, जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव, मनोज शर्मा, जिला निकाय संयोजक कुलदीप यादव,जिला विस्तारक सत्यवीर गांधी, जिला मीडिया सह प्रमुख जयवीर यादव, मानेसर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र यादव, खेड़की दौला मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव, बादशाहपुर मंडल अध्यक्ष सुनील यादव के अलावा मानेसर नगर निगम क्षेत्र के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like