ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

बिजनौर में दर्दनाक हादसा, नदी में जा गिरी तेज रफ्तार गाड़ी, चार की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरा जानलेवा होता जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दिनों सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते हादसे हो रहे है। इसी तरह का एक मामला आज यूपी के बिजनौर से सामने आया है। जहां घने कोहरे के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार राम गंगा नदी पर बने बैराज पुल से नदी में जा गिरी।

पुलिस ने किया रेस्क्यू

इसमें पांच लोग सवार थे। इनमें से 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल है। तेज रफ्तार कार में पांच लोग सवार थे। इसमें से चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर एक युवक को बचाया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

You may also like