ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

देश में कोरोना का कहर जारी, एक्टिव मामलों की संख्या 1 हजार पार

देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN.1 केस बढ़कर 1,378 हो गए हैं। वहीं मणिपुर में शुक्रवार को जेएन.1 का पहला मरीज मिला, जिसके बाद मणिपुर देश का सबसे नवीनतम राज्य बन गया जहां जेएन.1 के मामले मिलें हैं। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में जेएन.1 वेरिएंट के सबसे अधिक 320 केस सामने आए हैं।

इन राज्यों में दर्ज किए गए इतने केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में 320, कर्नाटक में 234, आंध्र प्रदेश 189, केरल 156, पश्चिम बंगाल 96, गोवा 90, तमिलनाडु 89, गुजरात 76, राजस्थान 37, तेलंगाना 32, छत्तीसगढ़ 25, दिल्ली 16, उत्तर प्रदेश 7, हरियाणा 5, ओडिशा 3, उत्तराखंड 1, मणिपुर 1, नागालैंड 1 मामले दर्ज किए गए है।

देश में कोविड मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि और जेएन.1 वेरिएंट का पता चलने को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी करने को कहा है। राज्यों को कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा कोविड मामलों की बढ़ती संख्या का जल्दी पता लगाने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी ILI और SARI के जिलेवार मामलों की निगरानी करने को कहा गया है। साथ ही मामलों के बारे में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

You may also like