-शालिनी पन्नू फरीदाबाद से आई हैं, अमित कंबोज भिवानी से
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम गुरुग्राम से दो अधिकारियों का तबादला हो गया, उनके स्थान पर स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों ने अपना पदभार संभाल लिया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) गुरुग्राम में सब-अर्बन डिवीजन की कार्यकारी अभियंता शालिनी पन्नू ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका तबादला एनफोर्समेंट फरीदाबाद से सब-अर्बन गुरुग्राम में हुआ है। गुरुग्राम सब-अर्बन के कार्यकारी अभियंता अमित कंबोज का चरखी दादरी डिवीजन में ट्रांसफर हो गया है। डीएचबीवीएन के सिटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने भी अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका तबादला भिवानी से गुरुग्राम हुआ है। सत्तार खान का होडल डिवीजन में ट्रांसफर हो गया है। दोनों अधिकारियों का उनके कार्यालयों में स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। अधिकारियों ने भी अपने अधीनस्थ स्टाफ को विभाग में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।