ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

खराब मौसम के चलते 12 घंटे लेट हुई Goa-Delhi Indigo flight, नाराज़ यात्री ज़मीन पर बैठकर खाने लगे खाना

नई दिल्ली : ठिठुरती ठंड, खराब मौसम और घने कोहरे के चलते इंडिगो फ्लाइट रोजाना देरी से चल रही है, जिस कारण से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिस वजह से पैसेंजर्स परेशान है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट 12 घंटे लेट हुई तो नाराज यात्री एयरक्राफ्ट पार्किंग में ही बैठ गए, और वहीं बैठकर खाना खाने लगे। बता दें कि पिछले 4 दिनों में 650 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ीं या फिर रद्द कर दी गईं है।

यात्रियों के अधिकारों की देनी होगी जानकारी

वहीं DGCA ने यात्रियों की दिक्कत देखते हुए विमान कंपनियों के लिए नई SOP जारी की है। इसमें उड़ानें रद्द या लेट होने की स्थिति में यात्रियों के साथ उनका कम्युनिकेशन बेहतर करने पर जोर दिया गया है। वहीं बीते दिनों में क्रू से इनके झगड़े- बहस और नाराजगी की खबरें भी सामने आई है। इसमें कहा गया है कि फ्लाइट में 3 घंटे या उससे ज्यादा देरी होने पर एयरलाइन कंपनी उसे रद्द कर दें। पैसेंजर्स को फ्लाइट देरी की जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कंपनियों को फ्लाइट टिकट पर बोर्डिंग से इनकार करने, उड़ान रद्द होने या देरी के मामले में यात्रियों के अधिकारों की जानकारी भी देनी होगी।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

इंडिगो ने मांगी माफी

इंडिगो ने मांगी मांगते हुए कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों से खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानें देरी से चल रही है। कुछ को रद्द कर दिया गया तो वहीं कुछ को डायवर्ट कर दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट को मारा थप्पड़

बीते दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी की घोषणा पर एक यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया था। घटना के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। इंगिडो की यह फ्लाइट (6E2175) 10 घंटे की देरी के बाद दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। जिस यात्री ने पायलट को थप्पड़ मारा उसका नाम साहिल कटारिया है। कटारिया ने कहा कि फ्लाइट में काफी देर से बैठे हैं और अगर फ्लाइट को उड़ान नहीं भरनी तो उतार देना चाहिए। इस घटना को लेकर इंडिगो ने कहा है कि पायलट पर हमला करने वाले यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

You may also like