ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

क्या वास्तव में ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा , भावुक हुए देशवासी

कविता कश्यप
नई दिल्ली
राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोडो यात्रा की शुरूआत सिंतबर माह में हुई जो कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक के लिए तय की गई है, राहुल गांधी ने यात्रा की शुरूआत तमिलनाडू के मुख्यमंत्री मुथुवेल करूणानिधि स्टालिन के साथ कन्याकुमारी क्षेत्र से शुरू की थी। लगभग 150 दिन यानी 5 माह चलने वाली यात्रा अपने पड़ाव के  लगभग 100 से ज्यादा दिन से पूरे कर चुकी है। जिसका 12 राज्यों व दो केन्द्र शासित प्रदेश से गुजरना तय किया गया है। यात्रा में एक समय में 300 यात्रियों के साथ चलने की रणनीति तय की गई। जानकारी यह भी मिली है कि जिन ़क्षेत्रों से यह यात्रा होकर नही गुजरेगी, वहां से 100 लोग अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस यात्रा का चलने का समय सुबह साढ़े दस बजे व शाम में साढे़ तीन बजे दो चरण की रणनीति पर चल रही है। एक दिन में 30 से 35 किलोमीटर चलने की योजना पार्टी ने तय कर रखी  है। यह पद यात्रा का उद्देश्य गरीब को व्यापार से, बेरोजगार को रोजगार सेे, बेघर को घर सेे, छतीस बिरादरी को एक करना, महंगाई को खत्म करना, नफरत को प्यार से जोडना है। जिसमें हर कोई उनको अपने शहर से गुजर रही यात्रा के दौरान राहुल गांधी को देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। उनकी इस यात्रा में लाखों कार्यकर्ता व लोग उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे। इसी बीच जनता से काफी स्नेह व प्यार भी राहुल गांधी कोे मिल रहा है। हालांकि कई जगह वो विपक्ष द्वारा आलोचनाओं का शिकार भी हो रहे है।
21 दिंसबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी यात्रा
इन दिनों राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान से होकर आ रही है। वहां से भी उनको अपार प्यार मिलता नजर आ रहा है। हालांकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। राजस्थान में जहां जहां से यात्रा निकली वहां पर उनके सम्मान में राहुल गांधी के नारे भी लोगों ने लगाए। आज 21 तारीख को या़त्रा अपने चरण के लगभग 105वें दिन में हरियाणा के नूंह में प्रवेश करेंगीे। 22 दिंसबर को सोहना में उनका भव्य स्वागत होगा जहां पर ऐतिहासिक रैली का आयोजन भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से तय किया है। इसके बाद काफिला 23 दिंसबर को फरीदाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगा। अभी तक राहुल गांधी ने राजनीति में किसी कार्य से जनता दिल बेशक नहीं जीता हो, लेकिन हाल ही के दिनों में अपनी यात्रा के दौरान वह काफी गरीब, मजदूर, बढ़े बूढ़ों व बच्चों के काफी नजदीकियां बना रहे है। कांग्रेस समर्थक भी अपने शहर से उनको काफी मजबूत समर्थन दे रहे है।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज
जो भाजपा राहुल गांधी पर हमेशा तंज कसती आई है, वहीं हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने यात्रा का हरियाणा में प्रवेश करने पर स्वागत भी कि है और सुरक्षा का आश्वासन भी दिया है। यात्रा को लेकर आला अधिकारियों को उनके सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश भी दे दिए गए है।
अन्य पार्टियों में हुई हलचल
एक तरफ जहां यात्रा जोरो शोरों पर है, वहीं विपक्षी पार्टी व अन्य पार्टियांे में भी हलचल काफी तेज हो गई है। जहां भाजपा उनके लंबी यात्रा को लेकर मजाक बना रही है, एक भाजपा नेता ने तो यह कह डाला जितने लोग मेरी गाडी का टायर पंेचर होने पर आते है उतने लोग इस भारत जोडो यात्रा में शामिल हो रहे है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस यात्रा में किसी को भी बुलाया नही गया है, बल्कि लोग स्वयं चलकर राहुल गांधी से मिलने आ रहे है और अपना समर्थन व प्यार उनके प्रति दे रहे है। अन्य पार्टियां राहुल गांधी की इस यात्रा को आने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनावों से जोड कर देख रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे आने वाले समय में देश में कांग्रेस की सरकार हो सकती है। अभी हाल ही के समय में छतीसगढ, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।
भावुक हुई आम जनता
 जैसे जैसे राहुल गांधी की यह यात्रा अपने चरम पर पहुंचने वाली है और जिन क्षेत्रों से होकर यह यात्रा होकर गुजरी है उनके पीछे मिलने वालांे लोगों का एक जनसैलाब उमड़ता चला गया और आम लोगों ने राहुल गांधी में उनके पिता राजीव गांधी की छवि देखी, वहीं दूसरी तरफ गांधी परिवार के बलिदानों को भी याद किया। इतना ही नही कुछ बुर्जुग लोगों की आंखों आंसु भी देखे गए। राहुल गांधी की इस यात्रा के क्या सकारात्मक परिणाम रहेंगे, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन विपक्ष की पार्टी के लिए ये एक करारा जवाब था। इतना जरूर अनुमान लगाया जा सकता है कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी को भविष्य में इसका फायदा जरूर मिलना तय है। राहुल गांधी किसी भी अन्य पार्टी जो उनके खिलाफ रवैया अपना रही उन पर जवाबी पलटवार नही करते हुए बस नफरत छोडो भारत जोडो यात्रा प्रचार के साथ आगे बढ़ रही है। उनका कहना है कि उनको किसी का भय नहीं है वह निष्पक्ष भाव से अपनी यात्रा को पूरा करते आगे बढ़ रहे है और कश्मीर में जाकर यात्रा पूरी करके तिरंगा लहाराएंगे। इस प्रकार कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोडो यात्रा से लाखों लोगों का दिल जीतने का काम कांग्रेस पूरी ताकत के साथ कर रही है।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like