गुरुग्राम, कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा सफलता की बुलंदियों को छू रही है। केरल से शुरु हुई इस यात्रा में आज जनता का सैलाब उमड़ रहा है। दूसरी ओर भाजपा इस यात्रा की सफलता से बौखला गई है। देश में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन भाजपा देशवासियों के बीच नफरता पैदा करने में जुटी हुई है। उक्त बात ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व कांगे्रस के वरिष्ठ नेता सुधीर चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं, अपितु एक विचारधारा है, जो जन-जन के दिलों में बसी हुई है। कांग्रेस के प्रति देशवासियों का अटूट प्रेम है। इस प्रेम को दबाने के लिए भाजपा नित नए हथकंडे अपना रही है। जनता को धोखा देकर अपना हित साधा जा रहा है। लेकिन कांगे्रस कभी भी भाजपा की जनविरोधी सोच को आगे नहीं बढऩे देगी। उन्होंने आदमपुर उपचुनाव में कांगे्रस उम्मीदवार की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी है। प्रदेश में जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिर्वतन होगा और कांगे्रस की सरकार बहुमत के साथ आएगी।
1 Comment