ताज़ा पॉलिटिक्स स्पेशल

इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने परिवर्तन यात्रा के दौरान समर्थकों में भरा जोश

फरीदाबाद, इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला का कहना है कि आज हरियाणा की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। अगले साल होने वाले चुनावों में जनता इस तानाशाह सरकार को निश्चित रूप से सबक सिखाएगी। इनेलो ही आज एक ठोस व सशक्त विकल्प है। हरियाणा परिवर्तन यात्रा में पहुंचे इनेलो सुप्रीमो का दीदार करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने मौजूदा सरकार को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि आज विकास कार्य बाधित होकर रहे गए हैं। प्रदेश की स्थिति चिंतनीय हो गई है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हो रही हैं। अस्पतालों में चिकित्सक व दवाइयां नहीं हैं। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि विकास के नाम पर एक नई ईंट तक नहीं लगी। स्कूलों में मास्टर नहीं है। नफरत फैलाई जा रही है और इसकी आड़ में लोगों को लूटा जा रहा है। टैक्स पर टैक्स लगाए जा रहे हैं। देश का पैसा अंबानी-अडानी जैसे मु_ी भर लोगों की जेब में जा रहा है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमारे राज में जो सडक़ें बनी थी, उसका बुरा हाल हो गया है। बुजुर्गों को पैंशन के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। लोगों का कोई भला कर सकता है तो वह इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही है। चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि हमारा किसी से द्वेष नहीं, हमारा किसी से विरोध नहीं, ना ही हमारा कोई राजनीतिक स्वार्थ है। हम तो चौ. देवी लाल के सपनों को साकार करने के लिए जनता के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों का आपस में जोडऩे के लिए गांव-गांव परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। आज 400 रुपए वाला रसोई गैस सिलैंडर 1200 रुपए तक पहुंच गया है। पैट्रोल-डीजल, खाद, कीटनाशकों के दाम में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यह सरकार लोगों को राहत पहुंचाने की बजाय दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का काम कर रही है।

1 Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like