ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

आज देश मना रहा 75वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बग्घी से कर्तव्य पथ पहुंची

आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। पहली बार, तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल होगा।

इस बार ये है गणतंत्र दिवस की थीम

सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी 2 मिनट मौन भी रहे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों बग्घी में कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए। 1984 के बाद ये पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति बग्घी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए बग्घी से रवाना हुईं हैं। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराएंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चीफ गेस्ट हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है।

13 हजार विशेष अतिथि लेंगे भाग

इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कई मायनों में खास है। पहली बार परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से हुई। विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’- दोनों विषयों पर आधारित इस वर्ष की परेड में लगभग 13,000 विशेष अतिथि भाग ले रहे हैं यह एक ऐसी पहल है जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों को इस राष्ट्रीय त्योहार में शामिल होकर उत्सव मनाने और जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा। फ्लाईपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल होगा। फ्लाईपास्ट में पहली बार फ्रांसीसी सेना के राफेल भी शामिल हो रहे हैं।

म्यूजिक बैंड भी परेड में शामिल

फ्रांसीसी आर्मी का म्यूजिक बैंड भी परेड में शामिल हुआ। इसमें 30 संगीतकार थे। इसके अलावा फ्रांसीसी विदेशी सेना की दूसरी इन्फैंट्री रेजिमेंट के फ्रांसीसी मार्चिंग दल भी था। इनके ऊपर कर्तव्य पथ पर दो राफेल लड़ाकू विमान उड़े।

You may also like