ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

Weather Update : दिल्ली-हरियाणा में ठंड का कहर, बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के चलते पूरे उत्तर भारत में धुंध से बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली हरियाणा वालों को बारिश के साथ कड़ाके की सर्दी से दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। दिन के समय भी मौसम में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं आपको बता दें कि भीषण सर्दी के चलते पंजाब में 10वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गए है।

भीषण ठंड से लोग घरों में हीटर और बाहर आग जलाकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री तक पहुंच गया है जिस कारण से लोगों के घर के अंदर भी हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस हो रही है। वहीं सुबह काम पर जाने वाले लोग भी रोड़ के किनारे आग को देखकर बीच में रुक जाते हैं।

बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से दिल्ली, हरियाणा पंजाब सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 14 जनवरी के बाद से तापमान सुधार हो सकता है। सुबह के वक्त कोहरा छाया रह सकता है।

You may also like