ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

Delhi News: बदरपुर फ्लाईओवर पर Truck और Car की भयानक टक्कर, 3 की मौत, 4 घायल

राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार और ट्रक में दर्दनाक टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है। हादसा बदरपुर फ्लाईओवर पर हुआ। हादसे के बाद से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सभी लोग शादी फंक्शन अटेंड करके लौट रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक और घायलों की पहचान इस प्रकार है- मृतक राज (21) पुत्र कमल सिंह, निवासी D-191 संजय कॉलोनी ओखला, मृतक संजू (38) पुत्र तजेंदर सिंह, निवासी D-234 संजय कॉलोनी ओखला, मृतक दिनेश (22) पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी D-191 संजय कॉलोनी ओखला, घायल नीरज (18) पुत्र राधे, निवासी D-191 संजय कॉलोनी ओखला, घायल अजीत (28) पुत्र सत्यवीर, निवासी D-496 संजय कॉलोनी ओखला, घायल विशाल (28) पुत्र मवेशी, निवासी D-103 संजय कॉलोनी ओखला, घायल अंशुल (18) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी D-347 संजय कॉलोनी ओखला।

कार चालक ने खोया नियंत्रण

पुलिस ने कहा, “कार में सात लोग सवार थे। बदरपुर फ्लाईओवर पर कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकराकर विपरीत कैरिजवे पर चली गई और एक ट्रक से टकरा गई। तीन की मौत हो गई और अन्य को एम्स ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया। सभी पीड़ित संजय कॉलोनी ओखला के निवासी थे। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएस बदरपुर में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। कॉल पर कॉलर ने बताया कि बदरपुर फ्लाईओवर पर एक कार शोरूम के पास हादसा हो गया है। उसने एक कार और ट्रक के बीच दुर्घटना होने की सूचना दी। फिल हाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

You may also like