ताज़ा पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

Ram Mandir में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

रामनगरी में भगवान रामलला के दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में बड़ी संख्या में रामभक्त भगवान दर्शन-पूजन करने पहुंच रहे हैं। अयोध्या में लगातार भीड़ बढ़ रही है, जिसे काबू करने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मुख्य मंदिर से रामपथ तक 1 किलोमीटर तक खचाखच भीड़ लगी है। राम मंदिर बन जाने से लोग भाबुक है और प्रभु श्री राम के दर्शन को आतुर हैं। दर्शनार्थियों के लिए अयोध्या में पूरी व्यवस्था की गई है। अयोध्या पहुंचने वाले लोग यहां बाबा भोलेनाथ के दर्शन जरूर करते हैं। सरयू की जलधारा राम की पैड़ी से होकर वापस सरयू में मिल जाती है।

इस रास्ते से होगी एंट्री

इसी बीच मंदिर के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आरएएफ और यूपी पुलिस के जवान मौजूद हैं। सुरक्षा के चलते वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लाखों की संख्या में लोग अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। अगर आप लखनऊ-गोरखपुर हाइवे के रास्ते अयोध्या में एंट्री करते हैं तो सरयू पुल से पहले आपको जो रास्ता मिलेगा उसका नाम धर्मपथ है। इसी रास्ते से अयोध्या धाम में एंट्री होगी वहीं लगभग 2 किलोमीटर सफर करने के बाद लता मंगेशकर चौक आएगा, जिसे नया घाट भी कहते हैं। राम की पैड़ी के किनारे ही अति प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर नागेश्वर नाथ भी है। वहीं कुछ ही दूरी पर सरयू का तट दिखाई देगा, जहां आप नौकायन और मोटर बोट का लुफ्त उठा सकते हैं।

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने क्या कहा-

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के बाद लाखों की संख्या में भक्त आ रहे हैं। ये सब केंद्र और राज्य सरकार की बदौलत हुआ। आज संसद में पेश हो रहे प्रस्ताव के जरिए पूरे देश और दुनिया में संदेश जाएगा कि कैसे राम मंदिर ने पूरे राष्ट्र को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा इसे राजनीति का मुद्दा बनाया। राक्षसी प्रवृत्ति के लोग अभी भी राम के आगे मत मस्तक नहीं हो रहे। जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई, कम से कम उसका प्रायश्चित करें, लेकिन पूरी दुनिया आज अयोध्या को देख रही है।

You may also like