ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

Night Shift के दौरान ASI ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के एक ASI ने खुद की रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों के मुताबिक एएसआई रामअवतार और एसआई प्रेम सिंह बीपी पर रात्रि पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे। दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को बीपी मार्ग इलाके में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे एएसआई रामअवतार ने अपने साथी सब इंस्पेक्टर को 10 मिनट आराम करने को कहा और बैरिकेड के पास खड़ी अपनी कार में बैठने चले गया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद जब एसआई प्रेम उसकी जांच करने गए तो पता चला कि एएसआई रामअवतार ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से वीपीओ छितरोली, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा का रहने वाला था और 1993 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। फिलहाल मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

You may also like