पॉलिटिक्स राष्ट्रीय स्पेशल

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी पर मालदीव ने सस्पेंड किए 3 मंत्री, EaseMyTrip ने लिया यह फैसला

India Maldives Row : पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्रियों को वहां की सरकार ने (निलंबित) सस्पेंड कर दिया है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का उन्होंने मजाक बनाया था। टिप्पणी करने वाले तीन मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को मालदीव सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। मालदीव सरकार में मरियम शिउना के पास युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय (Ministry of Arts) है। वह माले सिटी काउंसिल की प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का मजाक उड़ाया था जिसके बाद इस पर जमकर विवाद हुआ तो ट्विटर (एक्स) पर से पोस्ट डिलीट कर दी।

फ्लाइट्स बुकिंग की गई रद्द

इसी मामले पर बड़ी जानकारी सामने आई है कि ट्रैवल क्षेत्र की दिग्गज भारतीय कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव जाने वाली सभी फ्लाइट्स बुकिंग को रद्द कर दिया है। ट्रैवल कंपनी का फैसला मालदीव के तीन सस्पेंड मंत्रियों की और से भारत और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की लक्षद्वीप यात्रा से संबंधित अपमानजनक टिप्पणियों के बाद लिया गया है।

मालदीव सरकार की सख्त कार्रवाई

इस पूरे मामले को गर्माता देख मालदीव सरकार ने तीन उप मंत्रियों पर सख्त कार्रवाई की। भारत ने इन टिप्पणियों पर मालदीव को अपनी चिंताओं से अवगत कराया, जिसके परिणामस्वरूप जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के सामने उठाया। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

You may also like