ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

Gurugram News : DLF Phase-1 में युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

DLF Phase-1 थाना क्षेत्र में फरीदाबाद रोड स्थित एक अहाते से बाहर निकालने के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। युवक के सीने में गोली लगी है। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

गोली लगने से व्यक्ति की हालत गंभीर

पूछताछ में पता चला कि कुलदीप हरसाना नाम के व्यक्ति ने संजीव को लहूलुहान स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात करीब 12 बजे ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस को अस्पताल से जानकारी मिली कि बंधवाड़ी निवासी संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिवार ने कहा कि उन्हें वारदात के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस टीम जब आर्टिमिस अस्पताल पहुंची तो हालत गंभीर होने पर संजीव बयान देने की स्थिति में नहीं थे।

जांच मे जुटी पुलिस

सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो दिखा कि संजीव फरीदाबाद रोड स्थित अहाते से सही सलामत निकले थे। ऐसे में अहाते के बाहर क्या हुआ और किसने गोली मारी किसी को इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

You may also like