ताज़ा राष्ट्रीय स्पेशल

Delhi Kalkaji Mandir : Singer B Praak के कार्यक्रम में गिरा स्टेज, 1 की मौत, 17 घायल

दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित कालकाली मंदिर परिसर में सिंगर बी प्राक के कार्यक्रम के दौरान स्टेज अचानक से गिर गया। जिसमे 1 महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। स्टेज गिरने के बाद परिसर में भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जागरण में करीब 1600 के करीब लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जागरण के दौरान काफी संख्या में लोग स्टेज पर चढ़ गए, जिससे स्टेज टूट गया। जागरण प्राइवेट ऑर्गेनाइजर की ओर से आयोजित कराया गया था। इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मौके की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

मृतक महिला की नहीं हुई पहचान

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बीती रात स्टेज गिर गया। 17 लोगों को चोटें आई हैं। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है। लगभग 45 साल की एक महिला को मैक्स अस्पताल एडमिट कराया गया। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक महिला को दो व्यक्ति ऑटो से अस्पताल ले गए। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

बी प्राक बोले- पहली बार ऐसी घटना देखी

सिंगर बी प्राक ने वीडियो जारी कर घटना को लेकर गहन दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी के माध्यम से उन्होंने कहा कि मैं बहुत मायूस और दुखी हूं। जिनको भी चोटें आई हैं, उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हो जाएं। मैंने पहली बार ऐसी घटना अपने सामने होते देखी है। हमें आगे से बहुत ध्यान रखना होगा। जान से बढ़कर कुछ नहीं है। मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। हमें बच्चे-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए।

You may also like